भाजपा महिला मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न!

SHARE:

निभाष मोदी, भागलपुर

आज सबौर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी भागलपुर जिला कार्यालय में भाजपा महीला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह के अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत संगठन गीत एवं वन्दे मातरम् से शुरू किया गया। उसके उपरांत महीला मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. प्रीती शेखर, जिया गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके विधिवत रूप बैठक की शुरुआत हुई। आगंतुक अतिथियों का पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं पुष्प माला पहना कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह ने कहा कि संगठन संचालन करने के लिए हमेशा कार्यकर्त्ता का सराहना करना चाहिए। तभी संगठन को आगे बढ़ाया जा सकता है।
भाजपा महिला मोर्चा अपनी जिला कार्यसमिति की बैठक में
राजनीतिक प्रस्ताव लाई हूं की बहुप्रतीक्षित मांग “लोकसभा राज्यसभा व विधानसभा के चुनाव में महिलाओं को 33% आरक्षण मिले” को केंद्र सरकार शीघ्र दोनों सदनों में पारित कर एक मिशाल पेश करे। इसके अलावा अंग हाट का निर्माण हो जहांअंग प्रदेश की महिला उद्यमीयों को अपने उत्पाद को प्रदर्शित व बिक्री करने की जगह मिले। सरकारी व निजी संस्थानों में आधी आबादी को 50% प्रतिनिधित्व मिले। महिला सुरक्षा हेतु 24×7 हेल्प लाइन नंबर भागलपुर जिले में जारी किया जाए। भाजपा संगठन में भी 50%दायित्व महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाय। महिला खिलाडियों के लिए स्थल, ट्रेनिंग व अन्य सुविधाएं मिले।
जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा आज की तारीख में नारी शक्ति पुरुषों से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। आज केंद्रिय मंत्री मंडल ग्यारह महिला देश को चलाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। बिहार में एनडीए सरकार ने निकाय व पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण देने का कार्य किया जिसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। अब महिलाएं सामान्य सीट पर भी लड़कर अपने बलबूते, कायर्यकुशलता एवं कार्यक्षमता के आधार पर विजयी पताका फहरा रही है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीती शेखर ने कहा कि हम भारत की नारी आज के समय में फुल नहीं बल्की चिंगारी हैं। आज चारों तरफ महिलाओं की भूमिका देखने को मिल रही है। प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने बताया कि महिला मोर्चा किसी से पीछे नहीं है, जिस तरह से कोरोना महामारी के समय कार्य किया गया है उसके लिए मैं जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह का आभार व्यक्त करते हैं। महिला मोर्चा के द्वारा प्रकृति की चिंता करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाना, रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना भी सराहनीय है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर मंडल में महिला मोर्चा के द्वारा झंडोतोलन का करना है। प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज जैसवाल, प्रदेश कार्यसमिति जिया गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, राधा रानी सिन्हा, अरुण भगत ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। मंच संचालन महामंत्री अनामिका ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर किरण राजहंस, कुंदन कुमारी, नारायणी मिश्रा, प्रेमलता देवी, रेशमी सिंह, संगीता सिन्हा, प्रीती प्रसाद, रंजीत यादव, संदीप शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें