महिला की मौत से भड़के परिजन, हॉस्पिटल में तोड़फोड़!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नालंदा से ऋषिकेश

नालंदा जिला के सभी प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बार फिर से डॉक्टर की लापरवाही देखी गई।जहां खिरौना निवासी धर्मशिला देवी पति संजय सिंह द्वारा कल कोविड वैक्सीन लिया गया था। जिसके बाद रात्रि से महिला की स्वास्थ बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिजनो द्वारा सुबह सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र रहुइ लाया गया। जहा कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं रहने के वजह से महिला का समय रहते इलाज नही हो पाया। जिसके कारण महीला की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामिणो ने हॉस्पिटल में जमकर तोड़ फोड़ किया। मृतका के परिजनों ने बताया कि महिला 24 घंटे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहुई में कोविड-19 टीका लिया था। कोविड-19 का टीका लेने के कुछ घंटों बाद ही महिला के बदन और सर दर्द की शिकायत होना शुरू हो गया। जिसके बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहुई में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल में कोई भी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित नहीं होने के कारण परिजनों का आक्रोश बढ़ गया और अस्पताल में ही तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। रहुई थाना मौके पर पहुंच कर हो रहे हंगामा के बाद माहौल को शांत किया लेकिन ताजूब की बात ये है की अब तक किसी भी अधिकारी द्वारा कोई मौजूदगी दर्ज नही की गई है। सरकारी कर्मचारी जनता की सेवा के लिए सरकारी वेतन लेते हैं लेकिन सेवा के नाम पर अपनी अनुपस्थिति लगातार दर्ज करते हैं। परिजनो द्वारा लगातार न्याय की मांग की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें