उत्तर बिहार का देवघर कहे जाने वाले बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

उत्तर बिहार का देवघर कहे जाने वाले बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़..सवान कि पहली सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब..बोलबम से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर.. लगभग एक लाख श्रद्धालुओ ने किया जलाभिषेक..दोपहर तक अरघा के माध्यम से होगा बाबा का जलाभिषेक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सावन की पहली सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ धाम में आधी रात को आस्था और भक्ति का जन सैलाब उमड़ा…… पहलेजाघाट से पवित्र गंगाजल लेकर चले कावरियों का जत्था बाबा गरीबनाथ के मंदिर पहुँचते ही पूरा इलाका हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा…… पूरा मंदिर परिसर में बोल बम के नारों से गुंजायमान हो उठा….. पहलेजाघाट से जलभरकर मंदिर पहुँचे कांवरियों का उत्साह देखते ही बन रहा था…..
मंदिर से लेकर जिला स्कूल तक कतार में खड़े कावरियों के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो रहा था..रात बारह बजे से ही हर हर महादेव से बाबा नगरी गूंज उठी..
पहली सोमवारी पर लगभग एक लाख कावरियों व श्रद्धालुओ ने जलाभिषेक किया…… मंदिर परिसर में सुरक्षा के ब्यापक इंतजाम किए गए थे…… चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात था…… मेडिकल टीम भी हर जगह मौजूद था…… नगर एएसपी भानु प्रताप सिंह विधि ब्यवस्था की मॉनिटरिंग करते नजर आए……
मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि लगभग एक लाख श्रद्धालुओ ने जलाभिषेक किया..अरघा के माध्यम से जलाभिषेक किया गया.. बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि सावन के महीने में सभी दिन सोमवार के बराबर का महत्व होता है महादेव पर जलाभिषेक करने का ….

बाइट-विनय पाठक,प्रधान पुजारी

Leave a Comment

और पढ़ें