बढ़ते अपराध के खिलाफ जहानाबाद में इंडिया गठबंधन का जहानाबाद में आक्रोश मार्च!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंकज कुमार जहानाबाद।

बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ जहानाबाद में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ सड़क पर उतर गए और आक्रोश मार्च निकाला। यह आक्रोश मार्च स्टेशन परिसर से निकल कर मुख्य मार्ग से होते हुए समाहरणालय तक गयी जहां बिहार सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस आक्रोश मार्च में राजद,कांग्रेस,लेफ्ट और वीआईपी के कार्यकर्ता शामिल है। प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने बताया कि बिहार में लगातार अपराधी घटनाओं में वृद्धि हो रही है और बिहार की सुशासन बाबू की सरकार सिर्फ और सिर्फ कान में तेल डालकर सोई हुई है। बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने में यह सरकार ना काफी साबित हुई है। ऐसे में इस सरकार को इस्तीफा कर देना चाहिए। राजद के मखदुमपुर विधायक सतीश दास ने कहा कि इस सरकार में हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। बिहार के सुशासन बाबू की सरकार सिर्फ रिटायर पदाधिकारी के सहारे चल रही है। बिहार से पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। कानून का भय कही भी किसी अपराधी के अंदर नही है। इस सरकार से क्राइम कंट्रोल नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में नीतीश कुमार को सत्ता की चाबी अभिलंब किसी दूसरे को सौंप देना चाहिए। वही घोसी के माले विधायक रामबली यादव ने कहा कि एक तरफ बिहार की सरकार सुशासन की सरकार की डंका पीटी है। तो वही जहानाबाद से लेकर पूरे बिहार में हत्या,लूट बलात्कार आम बात हो गई है। नीतीश कुमार को जो 20 वर्षों से नारा सुनते आ रहे है की सुशासन और विकास की सरकार जो वकवस है। इस सरकार के मुखिया सिर्फ और सिर्फ दिखावे के लिए हाई लेवल मीटिंग बुलाते हैं। अधिकारियों के हाथ पैर जोड़ते रहते है। उन्होंने बताया इस सरकार से बिहार नही चलाने वाला है खास कर नीतीश सरकार जब भाजपा के साथ रहती तो अपराध चरम पर रहता है और समंतियो के मनोबल बढ़ जाता है। इस सरकार से अपराध कंट्रोल नहीं हो रहा है ऐसी स्थिति में इस सरकार को एक मिनट भी बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।
Byte – सतीश दास,मखदुमपुर विधायक
रामबली यादव,घोसी विधायक

Leave a Comment

और पढ़ें