नालन्दा विश्वविद्यालय के तर्ज पर होगा विक्रमशिला विश्वविद्यालय का पुनरोद्धार- सम्राट चौधरी!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा!

पटना, 20-07-2024

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि शिक्षा के प्राचीन केंद्र विक्रमशिला विश्वविद्यालय को एनडीए सरकार गौरवशाली बनाएगी। विश्वप्रसिद्ध नालन्दा विश्वविद्यालय के तर्ज पर विक्रमशिला विश्वविद्यालय का पुनरोद्धार किया जाएगा।

श्री चौधरी ने कहा कि 400 वर्षों से अधिक समय तक पूरी दुनिया में शिक्षा का अलख जगा रहे इस विश्वविद्यालय को मुस्लिम आक्रांता बख्तियार खिलजी ने 12 वीं सदी में नालन्दा विश्वविद्यालय की तरह ही विध्वंश कर दिया था। राज्य कैबिनेट से आधुनिक परिपेक्ष्य में इसके विकास व पुनरोद्धार के लिए जमीन की स्वीकृति मिलने के बाद यहां विकास का काम तेज होगा।

पौराणिक अवशेष, विक्रमशिला विश्वविद्यालय

उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित है कि विक्रमशिला भारत ही नहीं दक्षिण-पूर्व एशिया सहित दुनिया का एक प्रसिद्ध शिक्षा-केन्द्र (विश्वविद्यालय) था। नालन्दा विश्वविद्यालय और विक्रमशिला दोनों पाल राजवंश के राज्यकाल में शिक्षा के लिए जगत्प्रसिद्ध थे। वर्तमान समय में बिहार के भागलपुर जिले का अन्तिचक गाँव वहीं है जहाँ विक्रमशिला विश्वविद्यालय था। इसकी स्थापना ८वीं शताब्दी में पाल राजा धर्मपाल ने की थी। प्रसिद्ध पण्डित अतीश दीपंकर यहीं शिक्षण करते थे।

श्री चौधरी ने कहा कि यहाँ पर लगभग 160 विहार थे, जिनमें अनेक विशाल प्रकोष्ठ बने हुए थे। विश्वविद्यालय में सौ शिक्षकों की व्यवस्था थी। नालन्दा की भाँति विक्रमशिला विश्‍वविद्यालय भी बौद्ध संसार में सर्वत्र सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था। इसके प्राचीन गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए एनडीए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Join us on:

Leave a Comment