प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में तेज रफ्तार वाहन लगातार लोगों को कुचल रहे हैं जिससे लोगों की मौत घटना ही स्थल पर हो जा रहा है दरअसल बेगूसराय में तेज रफ्तार वाहन ने कोर्ट के एक आदेश पाल को कुचल दिया जिसकी मौत हो गई। घटना लोहिया नगर थाना के पनहांस चौक की है। मृतक की पहचान स्वर्गीय बिंदेश्वरी महतो के 40 वर्षीय पुत्र पिंकू राय के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-29 बाघा निवासी पिंकू राय कोर्ट में आदेशपाल का काम करते हैं। वह कोर्ट से घर गए तथा थोड़ी देर बाद किसी निमंत्रण वाहन ने उसे कुचल दिया जहां उसकी मौत हो गई। पूरा घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पनाहस वीर कुंवर सिंह चौक से आगे बढ़ते ही गैस एजेंसी के समीप की है जहां किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। थोड़ी देर बाद गुजर रही डायल 112 की टीम ने पिंकी राय को उठाकर सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस के द्वारा परिजनों को सूचना दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और मामले की छानबीन कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे अधिवक्ता और भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि बेगूसराय में सड़क हादसे का दौर लगातार जारी है, इसके लिए प्रशासन को पहल करनी चाहिए।
बाइट- परिजन




