पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के नेहालपुर गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक महिला की मौत हो गयी। मायके वालों ने पैसे की मांग को लेकर ससुराल वालों गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे है। मृतका की पहचान राहुल बिंद की 25 वर्षीय पत्नी रेणु देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मायके वालों ने बताया कि वह मसौढ़ी थाना अंतर्गत ढोरही गांव का रहने वाला है और वही अपनी पुत्री रेणु कुमारी की वर्ष 2019 में नेहालपुर गांव निवासी राहुल बिंद के साथ किया था। शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है। लेकिन उसका कोई सन्तान नहीं हुआ था। इधर कुछ दिनों से ससुर द्वारा जमीन खरीदने के लिए पैसे की मांग की जा रही थी। पैसा नहीं मिलने पर उसे प्रताड़ित करने लगे। जिसकी सूचना पुत्री के द्वारा लगातार दी जाती थी। कुछ दिनों से मेरी पुत्री और दामाद अलग रहने लगे थे। बावजूद लोग पैसा के लिए पुत्री के ससुर द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन पैसे के भूखे एवं लालची ससुर ने शुक्रवार की देर शाम मेरी पुत्री रेणु कुमारी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद मरने की सूचना मुझे दामाद राहुल बिन्द क द्वारा फोन कर दिया गया। सूचना मिलते ही आनन फानन में नेहालपुर पहुंचे जहां ससुराल वाले घर छोड़ फरार थे और रेणु का शव घर पर पड़ा हुआ था। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर परस थाने की पुलिस पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा दिया है। इधर इस संबंध में पुलिस ने बताया कि महिला की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की महिला की मौत कैसे हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Byte – धिलेन्द्र कुमार,मृतका के पिता
मनोज कुमार,पीटीसी,परस बिगहा थाना,जहानाबाद




