घात लगाए बदमाशों ने शख्स की गोली मार कर हत्या की!

SHARE:

रिपोर्टर–राजीव रंजन।

आलमनगर थाना क्षेत्र के आलमनगर फुलौत मार्ग मैं आठगामा टोला के पास स्वर्गीय रासघारी मंडल के 50 वर्षीय पुत्र शिवरत्न मंडल को दिनदहाड़े गुरुवार को संध्या 4:00 बजे गोली मार कर हत्या कर दिया घात लगाए पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना के बाद मौके से हुआ फरार।

बता दें कि शिवरत्न मंडल प्रखंड के बाजराहा पोस्ट ऑफिस का पोस्टमास्टर था प्रत्येक दिन की तरह गुरुवार को भी आलमनगर स्थित मुख्य पोस्ट ऑफिस जा रहा था ईसी दौरान घात लगाए अपराधी के द्वारा गोलीमार का हत्या कर दिया गया स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पोस्टमास्टर शिवरतन मंडल बजराहा की ओर से आ रहा था और अपराधी आलमनगर की ओर से सती स्थान से आगे अटगामा टोला के पास बंशीधर झा के बांस के बिट्टी के सामने मोटरसाइकिल रोक कर गोली मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही पोस्टमास्टर शिवरत्न मंडल की मौत हो गया। इसके बाद एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दोनों अपराधी बजरहा की और भाग निकले दिनदहाड़े हत्या की घटना पूरे प्रखंड में आग की तरह फैल गया । देखते ही देखते लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा होने लगा वहीं परिजनों ने बताया कि आज से 10 साल पूर्व वर्ष 2011 में इनके बड़े भाई पोस्ट मास्टर अरविंद मंडल जो आर्मी से रिटायर होकर गांव आने के बाद पोस्ट ऑफिस ज्वाइन किया था उसकी भी हत्या आलमनगर थाना क्षेत्र के कुंजोरी पंचायत स्थित लोका टोला के पास पोस्ट ऑफिस से आने के दौरान रात्रि में गोली मारकर हत्या कर दिया गया था वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों के द्वारा शव को रोक कर सड़क जामकर प्रदर्शन किया वहीं घटना की सूचना मिलते हैं थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार पुलिस पदाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी, नीलम कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत करने का घंटो प्रयास किया परंतु ग्रामीण एक ही परिवार के 10 साल के अंदर में दोनों बेटों को गोली मारकर हत्या को लेकर काफी आक्रोशित दिखे वही उदाकिशुनगंज पुलिस इंस्पेक्टर वासुदेव राय स्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझाया परंतु देर संध्या तक जिला के पुलिस कप्तान को आने की मांग पर अरे थे।

Join us on:

Leave a Comment