:- फतुहां से अंकित त्रिपाठी
(फतुहा): 1 जुलाई को फतुहा के विनायक डेंटल क्लीनिक में सभी चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से विश्व डाॅक्टर दिवस मनाया। सभी चिकित्सकों ने मरीजों की निस्वार्थ रूपी भावना के साथ सेवा का संकल्प लेते हुए चिकित्सा पद्धति को लेकर कार्यक्षेत्र में अपने-अपने अनुभवों को साझा किया। वही विनायक डेंटल क्लीनिक के संस्थापक डाॅक्टर राजीव कुमार ने सभी चिकित्सकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चिकित्सकों ने अपनी बात को रखते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन एक पटल पर होते रहना चाहिए जिससे सभी अलग-अलग क्षेत्रों के चिकित्सकों का एक जगह विचार-विमर्श होने से जनता को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलें। इस तरह के कार्यक्रम के लिए आयोजनकर्ता डाॅक्टर राजीव को सभी चिकित्सकों ने धन्यवाद किया। मौके पर डाॅ0 बृजमोहन प्रसाद, डाॅ0 गोपाल शरण मिश्र, डाॅ0 सरोज कुमार एवं सभी निजी और सरकारी चिकित्सक मौजूद रहें।




