:- रवि शंकर अमित!
आज स्वर्गीय विश्वनाथ सिंह शर्मा महाविद्यालय बेगूसराय में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रो डॉ अवधेश कुमार सिंह ने किया । इस विधाई समारोह में महाविद्यालय के शासी निकाय की अंतिम कड़ी श्री कारी ठाकुर आदेशपाल अपनी 44 वर्ष की सेवा के उपरांत सेवा निवृत हुए । अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य ने कहा कि शासी निकाय से नियुक्त अंतिम कर्मी है इनके जाने से शिक्षक प्रकोष्ठ में शिक्षक की सेवा करने वाले कोई कर्मी नज़र नहीं आते जो ये सेवा शिक्षक प्रकोष्ठ में दे सके मैं इनकी स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ कर्मी संघ के प्रक्षेत्रिय अध्यक्ष अशोक कुँवर, ज़िला की मंत्री सुनील कुमार एवं शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार ने भी अपनी बात रखी । मंच का संचालन डॉ अरमान आनंद ने किया इस अवसर पर शिक्षक डॉ संजय भगत , डॉ परवेज़ ,डॉ नीलेश ,डॉ धनंजय ,डॉ रुचि जैन ,मोहम्मद अत्ताउल्लाह ,मो जमसेद आलम ,डॉ महालक्ष्मी कुमारी शिक्षकेत्तर कर्मी में धीरज कुमार, मुकेश कुमार , स्वाति कुमारी, रामसेवक कुमार, अनिल पोद्दार , सलित झा ,कारी सिंह , भानु चौधरी अमित कुमार आदि उपलब्ध रहे ।




