पुलिस ने साइबर फ्रॉड गिरोह के चार सदस्यों को किया गिरफ्तार ।

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद साइबर थाना के पुलिस ने साइबर फ्रॉड गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार साइबर फ्रॉड गिरोह के सदस्यों के द्वारा मखदुमपुर बाजार के रहने वाले अनुज कुमार के खाते से लोन सैंक्शन करने के नाम पर 70हजार रूपये उड़ा लिया था। इस संबंध में अनुज कुमार के द्वारा गत 3 मई को साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। साइबर थाना की पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल इसकी तकनीकी जांच किया और इस घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार साइबर फ्रॉड शातिर अपराधी बताए जाते हैं। इनके पास से पुलिस ने 1 लाख17हजार रूपये नकद 6 मोबाइल कई एटीएम कार्ड बैंक का पासबुक आदि बरामद किया है। सभी गिरफ्तार साइबर फ्रॉड टेहटा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं ।गिरफ्तार लोगों में टेहटा थाना क्षेत्र के रहने वाले कुर्थाडीह निवासी रॉकी राज, रोहित कुमार एवं गौरव कुमार शामिल है जबकि टेहटा थाना क्षेत्र के रजाईन गांव के रहने वाला विक्की कुमार भी साइबर फ्रॉड गिरोह में शामिल है। इस संदर्भ में साइबर डीएसपी रेणु कुमारी ने बताई की गत 3 मई को मखदुमपुर बाजार के रहने वाले अनुज कुमार के द्वारा साइबर थाना में लिखित शिकायत की गई थी कि उनसे लोन सैंक्शन करने के नाम पर साइबर फ्रॉड़ों ने ₹70000 बैंक के खाते से उड़ा लिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी माध्यम से चार साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार किया गया है ।इनके पास से 1लाख70 हजार नकद बरामद किया गया है ।जबकि 6 मोबाइल फोन एवं बैंक का चेक बुक पासबुक तथा एटीएम कार्ड भी बरामद किया गया है। इस साइबर फ्रॉड गिरोह में कई और लोग शामिल हैं। फिलहाल इस पूरे मामले की अनुसंधान अभी जारी है। इस गिरोह में और लोग शामिल हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

बाइक रेणु कुमारी डीएसपी साइबर

Join us on:

Leave a Comment