पंकज कुमार जहानाबाद ।
पटना गया रेलखंड के जहानाबाद एवं जहानाबाद कोर्ट रेलवे स्टेशन के बीच उस वक्त एक बड़ी घटना घटी जब ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान करने लगे ।मृतक का पहचान पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के पीर्जपुरा गांव निवासी अमरेश कुमार मिश्रा के रूप में किया गया है ।रेल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जा में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जहानाबाद कोर्ट रेलवे स्टेशन से पुनपुन जाने के लिए अमरेश कुमार मिश्रा पैसेंजर ट्रेन पकड़े थे ।ट्रेन में अधिक भीड़ रहने के कारण वह गेट पर ही खड़े थे। इस दौरान कोर्ट रेलवे स्टेशन एवं जहानाबाद रेलवे स्टेशन के बीच दरधा नदी के पास बने पुल के पास हुए गिर पड़े और ट्रेन के चक्का के चपेट में आ गए जिससे उनकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि अमरेश कुमार मिश्रा जहानाबाद में रहते थे और वह पुनपुन के लिए मेमू पैसेंजर ट्रेन से जा रहे थे। इस दौरान घटना घटी ।इधर रेल पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक की पहचान कर ली गई है उनके परिजन को सूचना दे दी गई है परिजन पहुंचकर पोस्टमार्टम के बाद शव को दाह संस्कार के लिए ले गए हैं।
वाइट मृतक के परिजन।
बाइट रेल पुलिस अधिकारी




