उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत लगाया पौधा, लोगों से भी लगाने की अपील!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

*भाजपा अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम ‘ अभियान के तहत किया पौधरोपण, लोगों से पौधा लगाने का किया आग्रह

पेड़ से छांव भी मिलेगी और फल भी, पर्यावरण संतुलन में भी मिलेगा सहयोग : सम्राट चौधरी

पटना, 27 जून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना में हुई हल्की बारिश के बीच ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 11 एम, स्ट्रैंड रोड में पौधरोपण किया। उन्होंने आम लोगों और कार्यकर्ताओं से भी पौधरोपण करने की अपील की।

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरू किये गए देशव्यापी अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत देशभर में मां के नाम पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के लोगों और कार्यकर्ताओं से भी अपील है कि वे एक पौधा माँ के नाम पर लगाकर देश को समर्पित करें । उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि हम सभी सामूहिक रूप से पौधारोपण करें और प्रकृति संरक्षण के महाभियान को बल दें।

उन्होंने कहा कि पेड़ से हमें छांव तो मिलेगी ही, फल भी मिलेगा। इससे देश की समृद्धि और पर्यावरण सन्तुलन में भी सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि 23 जून से शुरू यह अभियान 6 जुलाई तक चलेगा और इसके तहत प्रदेश में लाखों पौधे लगाए जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि अपने द्वारा लगाए गए पौधे की देखरेख भी करें। उन्होंने बताया कि पेड़ ही जीवन है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। यदि पेड़ पौधे नहीं हों तो हम सब सांस नहीं ले सकते। इसलिए, बेहतर जीवन के लिए हम सब को पौधों को लगाने और उन्हें बचाने का संकल्प लेना चाहिए।

Join us on:

Leave a Comment