:- रवि शंकर अमित!
भाजयुमो करेगी आपातकाल की वर्षगांठ पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई दिग्गज लेंगे भाग
भाजयुमो का आपातकाल की वर्षगांठ पर 25 जून को ‘आपातकाल : लोकतंत्र के साथ विश्वासघात’ संगोष्ठी
पटना, 24 जून। बिहार भारतीय जनता युवा मोर्चा 25 जून को देश में आपातकाल की वर्षगांठ पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन करेगी। पटना के विद्यापति भवन में आयोजित इस संगोष्ठी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा कई दिग्गज नेता भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का नाम ‘आपातकाल : लोकतंत्र के साथ विश्वासघात’ रखा गया है।
इस संगोष्ठी में आपातकाल की पृष्ठभूमि, इसके प्रभाव और तत्कालीन राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा अध्यक्ष सह उप मुख्यमन्त्री सम्राट चौधरी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर विकास विभाग मंत्री नितिन नवीन हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा करेंगे।




