रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां उपकारा स्थित हॉस्पिटल में कार्यरत एक कर्मी का शव छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया है। शव देखने से प्रथम दृष्या प्रतीत हो रहा है कि कर्मी ने सुसाइड कर लिया है। कर्मी की पहचान नवादा जिले के मानियोचक गांव के 34 वर्षीय सुमन कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बेनीपट्टी थाना के एसएचओ सह पुलिस इंस्पेक्टर गौतम कुमार खुद दल बल के साथ वहां पहुँच कर अपने निगरानी में शव को पंखा से उतरवा कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है।
अब तक जो जानकारी सामने आ रही है, उस से स्पष्ट हो रहा है कि कर्मी कुछ दिन से पारिवारिक तनाव से ग्रसित था। मृतक कर्मी सोमवार के दोपहर करीब 12 बजे तक जेल हॉस्पिटल में ड्यूटी कर अनुमंडल अस्पताल और उपकारा के बीच स्थित सरकारी क्वार्टर में चला आया।
लोगों का मानना है कि जेल से क्वार्टर वापस आने के बाद कर्मी सुमन कुमार, जो ड्रेसर के पद पर कार्यरत था, कपड़े का फंदा बना कर पंखा से लटक कर अपनी जान दे दी है।
बताया जा रहा है कि मृत कर्मी के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।




