रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
दो गुटों के बीच हिंसक झरप में दो जख्मी, लहू लहुलुहान अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र स्थित कालिकापुर में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में विनोद यादव एवं उमेश यादव के उपर जानलेवा हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमले में दोनों का सर फट गया। जीसे गंभीर स्थिति में परिजनों एवं गांव के लोगों के सहयोग से उठा कर इलाज के लिए पीएचसी कलुआही लाया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है। जख्मी विनोद यादव एवं उमेश यादव ने बताया की वे अपने हिस्से की जमीन में अपना बांस काट रहा था। उसी समय गांव के ही विपिन यादव, प्रवीण यादव पुनीता देवी सहित कई लोगों ने रॉड, फरसा एवं पिस्तौल से लैश होकर होकर आया और जान मारने की नियत से मारपीट करने लगा और दोनों आदमी का सर फार दिया गय। मौके पर परिजन के साथ ही अगले बगल के लोग आ गए और जान बचाया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सपन कुमार ने बताया है कि जख्मी का इलाज कलुआही पीएचसी में चल रहा है। अभी तक लिखित आवेदन नहीं दिया है। आवेदन देने के बाद प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




