रिपोर्ट अनमोल कुमार
मोकामा (पटना) निजी उपक्रम के रूप में बर्ष 1958 में स्थापित भारत वैगन एण्ड इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड का उद्घाटन 1962 में तत्कालीन रेल मंत्री जगजीवन राम ने किया। बर्ष 1978 में इस कंपनी का राष्ट्रीयकरण कर इसे भारी उद्योग मंत्रालय से जोड़ दिया गया। 13 अगस्त 2008 को रेल मंत्रालय ने इसे अधिग्रहित कर लिया।
घटना क्रम बढता गया और कारखाना को घाटा में दिखलाते हुए 23 अगस्त 2017 को कारखाना को बन्द कर दिया गया। सनद रहे कि यहाँ मालगाड़ी का डब्बा तैयार होता था।
एक बार पुनः ओवरहोलिंग और मेंटेनेंस का कार्य शुभारंभ और स्थापित करने के लिए रेलवे के प्रबंध निदेशक और रेल प्रबंधक, रवीश कुमार और लोडसेडिङ प्रबंध निदेशक, एम के राय के द्वारा ड़ोन एवं विडियोग्रिफी के माध्यम से अन्तिम रूप दिया गया परन्तु यह भी मामला अधर में लटक कर रह गया।
भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री, रेलमंत्री और भारी उद्योग मंत्री द्वारा पहल किये जाए तो, 200 नियमित और 500 ठेका श्रमिक अपना जीविकोपार्जन पा सकते हैं। इस कंपनी के उद्धार कर्ता कब आएगे?




