रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
चोरों का होंसला है बुलंद, बेखौफ चोरों ने फिर एक बार दे डाला चोरी को अंजाम
मधुबनी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर, मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में चोरी की घटना अब धीरे धीरे आम या यूं कहें कि सामान्य बात होती जा रही है। बीती रात एक बार फिर बेखौफ चोरों द्वारा बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात बताई जा रही है। हैरान करने की बात तो ये है कि इस बार चोरों ने थाना से महज कुछ ही दूर स्थित इंदिरा चौक के निकट एक मोबाइल दुकान को अपना टार्गेट बनाया है। इस बार
चोरों ने भट्ठीशेर गांव के सुदर्शन साह के मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर दुकान के गले मे रखा 25 हजार नगद, 25 बटन वाला मोबाइल सेट और मरम्मती के लिए आये करीब 25 एंड्राइड मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब दुकानदार रोज के तरह घर से दुकान आया तो देखा कि दुकान का शटर खुला हुआ है और ताला टूटा हुआ है। जिसे देखकर दुकान दार का होश ही उड़ गया। इस के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की जानकारी संबंधित बेनीपट्टी थाना पुलिस को दी गई।वहीं पीड़ित दुकान दार सुदर्शन साह ने थाना पुलिस को आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। बताते चलें की कुछ दिन पूर्व थाना क्षेत्र के सेंसरों गांव में एक साथ कई घरों को बेखौफ चोरों ने निशाना बनाया था। वहीं बेहटा के आधे दर्जन आलू व्यवसाई यों को भी टारगेट कर चुका है। तो नन्दी भौजी चौक से लेकर थाना क्षेत्र के कय जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम लेता रहा है। लेकिन एक भी मामले का उद्भेदन नहीं हो पाने से चोरों का हौसला बुलंद हैं।




