अमेरिका पर आतंकी हमले की आशंका जताने वाले बीसीए छात्र से 5 घंटे पूछताछ

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

बिग ब्रेकिंग

बिहार/मुजफ्फरपुर

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए को मेल और ऑफिशियल वेब पेज पर आतंकी हमले की आशंका की जानकारी देने के मामले में शहर के जंगली माई स्थान के एक छात्र से पुलिस ने रविवार की देर रात उठाया। छात्र को बेला थाना में रखकर पुलिस और आईबी के अधिकारियों ने पूछताछ की। युवक बीसीए का छात्र है। पूछताछ में उससे कोई अहम जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद उससे बॉन्ड बनाकर छोड़ दिया गया।

पुलिस के अनुसार छात्र ने ईमेल और वेब पेज पर अमेरिका पर आतंकी हमले की आशंका जतायी थी। इस पर अमेरिकी एजेंसी ने भारतीय खुफिया एजेंसी से संपर्क साधा। सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। दिल्ली से सूचना मिलते ही जिले के खुफिया विभाग और जिला पुलिस आनन फानन में जांच शुरू कर दी। आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। लेकिन उससे कोई अहम जानकारी नहीं मिल पाई।
अवधेश दीक्षित, सिटी एसपी ने बताया कि छात्र से पूछताछ में कोई खास जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उसे निजी मुचलके पर मुक्त कर दिया गया। छात्र ने सीआईए के मेल और वेब पेज पर हमले की आशंका जताई थी। इसके बाद सीआईए ने भारतीय एजेंसी से संपर्क साधा था।

इनपुट से मची खलबली

बेला थाने पर पांच घंटे की पूछताछ में पता चला कि उस युवक ने कल्पना के आधार पर सीआईए को अमेरिका पर हमले की आशंका जताते हुए इनपुट शेयर किया था। पूछताछ में उसने कहा कि यह एक संभावना है, क्योंकि फिलिस्तीन और गाजाप‌ट्टी के हालात पर उपजे राजनीति परिदृश्य को देखते हुए यह आशंका जताई थी।

Join us on:

Leave a Comment