48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा नशामुक्त पखवाड़े पर निकाली गई साइकिल रैली!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के जयनगर इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा वल द्वारा नशामुक्त पखवाड़े के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली विवेक ओझा (उप कमांडेंट ) कार्यवाहक कमांडेंट , 48 वी वाहिनी के निर्देशा मे वाहिनी के अधिकारी एवं जवानों के द्वारा नशामुक्ति का संदेश लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य के साथ 48 वीं बाहिनी के मुख्य द्वार से साइकिल रैली निकाली गई। रैली दर्पण कुमार दुहान सहायक कमांडेंट की अगुवाई में बाजार समिति कैंप से वार्ड नंबर 12 के विठवाटोल स्थल से होते हुए राष्ट्रीय मार्ग 227 से चल कर नेपाली रेलवे फाटक तक निकली गई। साइकल रैली का समापन बाजार समिति कैंप में आकर किया गया। रैली लगभग 05 किलोमीटर तक का सफर तय करते हुए नशामुक्ति को लेकर लोगो को जागृत करते हुए भव्यता के साथ समाप्त किया गया। रैली के दौरान स्थानीय लोगो को नशे के बुरे प्रभाव एवं दुष्परिणामों के विषय में जागृत किया गया। सशस्त्र सीमा बल के जवान भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ भारत सरकार द्वारा आदेशित विभिन्न कार्यक्रमों का समय-समय पर आयोजन करतें रहते है। इसी कड़ी में आज सशस्त्र सीमा बल के द्वारा नशामुक्ति के विषय पर साइकिल रैली आयोजित कर बॉर्डर क्षेत्र के लोगो को नशे के दुष प्रभाव को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य के साथ आयोजित किया गया। वही नशे के सेवन करने से बचने के लिए इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सतर्क किया गया। साथ ही इस तरह की रैली 48 वी वाहिनी के अन्य सीमा चौकियों में भी आयोजित कि जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment