:- अमित कुमार!
बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लागू हुए 8 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है वही शराब माफिया और तस्कर लगातार शराब की छोटी बड़ी खेप को अवैध तरीके से तस्करी कर बिहार में शराब की अवैध खेप को पहुंचाने का काम करते नजर आ रहे हैं। वही बिहार पुलिस की टीम ऐसे तस्कर और माफियाओं पर अपना शिकंजा कसने का काम कर रही है। इसी कड़ी में कदमकुआं थाना क्षेत्र के नागा बाबा ठाकुरवादी स्थित दो गोदाम में भंडारण किए भारी मात्रा में शराब की खेप को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बरामद किया है ।दरअसल भारी मात्रा में जप्त की गई शराब हरियाणा निर्मित है ।जो की कहीं ना कहीं तस्करी कर राजधानी में लाया गया था और वही गुप्त सूचना के आधार पर कदमकुआ थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध भंडारण किया अवैध शराब की खेप को बरामद किया है।साथ ही साथ गोदाम के पास से एक भाग रहे तस्कर को भी पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है ।मिली जानकारी के अनुसार शराब का यह काला कारोबार प्लाई गोदाम के आड़ मे किया जा रहा था ।जिसकी भनक पुलिस को लगी और उसने जाल बिछा कर पहले एक रिक्शे पर लादे गए शराब की खेप को बरामद किया और उसी के निशानदेही पर पुलिस ने बताए गए गोदाम को खंगाला जिसमें भारी मात्रा में शराब की खेप को बरामद किया गया है।वहीं पुलिस ने गोदाम से एक लाल डायरी की बरामद किया है जिसमें बताया जा रहा है कि अवैध शराब के कारोबार का पूरा ब्यूरो लिखा गया है फिलहाल जप्त शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है जिसकी काउंटिंग जारी है।
बाइट – अशोक कुमार सिंह, टाउन डीएसपी




