रिपोर्ट- पंकज कुमार!
जहानाबाद में बालू लदे ट्रक से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। मामला नगर थाना क्षेत्र के घोसी मोड़ के समीप का है। दरअसल रविवार को शहर के घोसी मोड़ स्थित बलराम कॉलोनी में बालू अनलोड किया जा रहा था इसी दौरान बालू के साथ एक व्यक्ति का शव निकलकर बाहर आ गया। शव देखते ही आसपास के लोगो के बीच कौतूहल का विषय बन गया और इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नगर थाना की पुलिस पहुंच गई और ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि ट्रक चालक अरवल जिले के अवगिला स्थित पिपरा-बंगला घाट से बालू लोड कर जहानाबाद आया था जहां घोसी मोड़ स्थित बलराम कॉलोनी में अनलोड कर रहा था। इसी दौरान बालू के साथ अज्ञात शव का बरामद किया गया है। ट्रक चालक की माने तो वह सोन नदी के पिपरा-बंगला घाट से रात दो बजे बालू लोड कर जहानाबाद आया था। बालू में डेड बॉडी कहां से आया इसकी जानकारी उन्हें नही है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन करने में जुटी है। वही इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी मीडिया के कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।




