पटना:- अंतरराज्यीय शराब माफिया गिरफ्तार!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रागिनी शर्मा!

अंतरराज्यीय शराब माफिया को बाढ़ थानाध्यक्ष द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने कई राज खोले हैं।
बाढ़ अनुमण्डल के टॉप मोस्ट शराब कारोबारी में था शामिल, लंबे वक्त से पुलिस को कर रहा था गुमराह !

बेगुसराय से बाढ़ में छिपकर कर रहा था धंधा।

शिक्षिका पत्नी की आड़ में खुद को बचा रहा था।

बाढ़ पुलिस ने बुधवार के दिन गुप्त सूचना के आधार पर नाथचक गांव में छापेमारी करते हुए बाढ़ का सबसे बड़ा शराब कारोबारी जो कि छुपा रुस्तम था उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी सफेदपोश वन कर अनुमण्डल में शराब कारोबार को अंजाम दे रहा था। पकड़े गए शराब कारोबारी को कई नामों से जाना जाता था। लेकिन पुलिस के मुताबिक उसका मुख्य नाम मनोज कुमार भगत उर्फ मालाकार उर्फ बंगाल टाइगर उर्फ मनोज बंगाल आदि है। बाढ़ पुलिस के द्वारा अब तक कई शराब जब्ती मामले में उसका नाम संलिप्त था। लेकिन वह पुलिस की रडार में कभी नहीं आ रहा था। गिरफ्तार कारोबारी छोटी बलिया बेगूसराय जिला का रहने वाला है। और उसकी पत्नी सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कड़ी पूछताछ करनी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पकड़े गए शातिर का शराब कारोबार से जुड़े कई मामलों में संलिप्तता है।

Leave a Comment

और पढ़ें