आरा में आरके सिंह और सुदामा प्रसाद में सीधा मुकाबला!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!

/-32 आरा लोकसभा चुनाव 2024 में आरा एक बार फिर सुर्खियों में है क्योंकि यहां से आरके सिंह लगातार तीसरी बार भाजपा से प्रत्याशी बनाए गए हैं। आरके सिंह का मुकाबला विपक्षी इंडी गठबंधन समर्थित सीपीआई एमएल उम्मीदवार सुदामा प्रसाद से है। सुदामा प्रसाद वर्तमान में सीपीआई एमएल के तरारी से विधायक हैं। आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत कुल 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं जिनमें आरा, बड़हरा, संदेश, अगिआंव (सुरक्षित), जगदीशपुर, शाहपुर और तरारी के नाम शामिल है। आरा संसदीय क्षेत्र में कुल 21 लाख, 64 हजार 9 सौ 98 वोटर हैं जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 10 लाख 13 हजार 8 26 एवं पुरुष मतदाताओं की संख्या 11 लाख 51 हजार 99  है। ये सभी मतदाता सातवें चरण में आज अपने प्रत्याशी के लिए मतदान करेंगे।  यहां से भाग्य अजमा रहे प्रमुख उम्मीदवारों में एक ओर जहां वर्तमान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह क्षेत्र में अपने विकास के नाम पर वोट अपील कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सीपीआई एमएल के उम्मीदवार सुदामा प्रसाद आरके सिंह की कार्यशैली को विकास के विपरीत बताकर वोट अपील कर रहे हैं। आरके सिंह की ताकत मजबूत संगठन और मोदी मैजिक और उनकी खुद की दमदार छवि है वही सीपीआई एमएल उम्मीदवार लालू परिवार के करिश्मा के सहारे एक बार फिर यह सीट लेफ्ट पार्टी के लिए जीत लेना चाहते हैं। वही भोजपुर जिले में मतदान को लेकर भारी संख्या में पुलिस वालों की तैनाती की गई है जिसमें अर्ध सैनिक बल भी शामिल है बूथों पर किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हो इसका विशेष ख्याल रखा गया है ।जबकि जिला प्रशासन ने हर बूथ पर कैमरा लगा रखा है ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके ।आज सुबह से ही मतदान के लिए वोटर अपने-अपने बूथों पर कतारबद्ध हो गए हैं और अपने प्रिय नेता के चुनाव के लिए मतदान करते नजर आ रहे हैं। मतदान के दौरान मतदाताओं में विकास की लहर देखी गई और साफ तौर पर मतदाताओं ने कहा कि विकास ही मुद्दा है। आरा जिला में कुल मतदान केंद्र की संख्या 2249 है । इन मतदान केदो पर मतदान की प्रक्रिया सुगमता पूर्वक संचालित हो तथा सभी मतदान केदो का सतत भ्रमण एवं अनुश्रवण हो इसके लिए 265 सेक्टर दंडाधिकारी , 56 जोनल दंडाधिकारी, 20 सब सुपर जोनल दंडाधिकारी, 07 सुपर जोनल दंडाधिकारी तथा 03 वरीय दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी जोनल दंडाधिकारी एवं सब सुपर तथा सुपर दंडाधिकारी को उनके कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन करेंगे। 

Join us on:

Leave a Comment