पूर्व सांसद रंजन प्रसाद यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आरजेडी की सदस्यता ली!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे सियासी समीकरण भी बदलता दिख रहा है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव बेटी मीसा भारती को पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से जीत दिलाने के लिए लगातार दांव-पेंच चल रहे हैं। इसी बीच आज पूर्व सांसद रंजन प्रसाद यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आरजेडी की सदस्यता ली है राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। राजद की सदस्यता लेने से पहले पूर्व सांसद रंजन प्रसाद यादव कल देर रात 10 सर्कुलर रोड अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद पूर्व सांसद रंजन प्रसाद यादव ने कहा की राष्ट्रीय जनता दल हमारा पुराना घर है हम अपने पुराने घर में आए हैं इस पार्टी में लालू प्रसाद यादव और हमें कोई अंतर नहीं रहता था पुरु सांसद ने यह भी कहा कि पूरे हिंदुस्तान की जनता लालू प्रसाद यादव से प्रेम करती थी चुनाव के वक्त हर राज्यों में लालू प्रसाद यादव का डिमांड रहता था लालू प्रसाद यादव देश के चार-चार प्रधानमंत्री के साथ काम कर चुके हैं उन्होंने कहा कि हर प्रधानमंत्री लालू प्रसाद यादव की सभा अपने क्षेत्र अपने राज्यों में भी चाहते थे तो लालू प्रसाद यादव उनके क्षेत्र में जाकर जनता के बीच दलित गरीब आगरा पिछड़ा लोगों के विकास को लेकर आवाज उठाते थे। पूर्व सांसद में यह भी कहा कि बिहार में हर तरफ लालटेन की लहर चल रही है बाकी किसी भी दल का लहर नहीं दिख रहा है। बताते चलें कि पूर्व सांसद रंजन प्रसाद यादव 2009 लोकसभा चुनाव के वक्त पाटलिपुत्र सीट से लालू प्रसाद यादव कोशिकात दी थी। जानकारी अभी बताते हैं कि रंजन प्रसाद यादव की पकड़ पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में अच्छी है लालू प्रसाद यादव चाहते हैं कि इस बार मीसा भारती पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने।

वहीं प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राज्यसभा सांसद मनोज झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला मनोज झा ने मंडल कमीशन रिपोर्ट के जरिए पीएम को घेरा और कहां प्रधानमंत्री देश के संविधान को खत्म करना चाहते हैं पहले उन्हें मंडल कमीशन की रिपोर्ट का अध्ययन कर लेना चाहिए। मनोज झा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री चुनाव में बुरी तरह से हार रहे हैं इसलिए वह अब देश में हिंदू मुस्लिम का राग अलापने लगे हैं। मनोज झा ने कहा कि देश में महंगाई बेरोजगारी है प्रधानमंत्री उसके ऊपर चर्चा नहीं करेंगे महंगाई से लोगों की नजर हटे बेरोजगार अपना सवाल ना उठा सके इसलिए प्रधानमंत्री लगातार कई राज्यों में घूम कर हिंदू मुस्लिम आरक्षण की बात कह रहे हैं।

बाइट:- मनोज झा राज्य सभा सांसद आरजेडी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें