रिपोर्ट- सुमित कुमार!
सिविल सर्जन के आदेश पर स्वास्थ विभाग के आठ फर्जी लैब टेक्नीशियन पर विभिन्न थाना में प्रथामिकी दर्ज। जाँच में जुटी पुलिस।
-मुंगेर : इन दिनों स्वास्थ्य विभाग में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं में सेंध मारते-मारते अब दलालों की नजर स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलवाने में लगे हैं। भोले-भाले लोगों को नियुक्ति का झांसा देकर फर्जी तरीके से योगदान करवाया जा रहा है। ताजा मामला मुंगेर जिला का है जब फर्जी दिनांक-पत्रांक द्वारा जारी पत्र के आलोक में 8 प्रयोगशाला प्रावैधिक कि नियुक्ति करवा दी गई। जब मामला उजागर होने लगा तो परिस्थिति को भांपते हुए सभी कर्मी अपने-अपने कार्यस्थल से फरार हो गये। इनमें 6 फर्जी कर्मी नालंदा जिला तथा 2 पटना जिला के शामिल हैं।
इसको लेकर सिविल सर्जन डा. विनोद कुमार सिन्हा ने सभी फर्जी कर्मियों के विरुद्ध प्रथामिकी दर्ज विभिन्न थानों में कर दी गयी है। सभी फर्जी कर्मी 2022 में मुंगेर के प्रथमिकी सामुदायिक एवं हेल्थ वेलैंस सेंटर में पदस्थापित थे। वही जब इनलोगो का मार्च में वेतन देने के लिए एचआरएमस पोर्टल में नाम डाला गया तो इन लोगो का नाम नहीं था ,जब इसकी जाँच की गयी तो सभी फर्जी पाये गए। उन्होंने बताया की स्वास्थ विभाग पटना द्वारा फर्जी पत्रांक 350 (4) दिनांक 13.04.2022 के तहत मुंगेर जिला में 8 प्रयोगशाला प्रावैधिक कि नियुक्ति विभाग के कुछ कर्मियों कि मिली भगत से की गई। इन फर्जी आदेश पत्र के आलोक में तारापुर अनुमंडल अंतर्गत 3 , हवेली खड़गपुर में 3 और संग्रामपुर में 2 प्रयोगशाला प्रावैधिक कि नियुक्त की गई। ये सभी फर्जी कर्मी अप्रैल 2022 में अपने कार्यस्थल पर योगदान कर चुके थे। लेकिन जब विभाग को इनकी फर्जी नियुक्ति कि भनक लगी तो ये सभी मार्च-अप्रैल 2024 से फरार हो गये।
ये हैं जिला के फर्जी प्रयोगशाला प्रावैधिक :
वेद राज अमरनाथ सिंह पटना अनु. अस्पताल तारापुर 02. सुरजन कुमार सुहावन प्रसाद नालंदा अनु. अस्पताल तारापुर 03. अमित कुमार राम प्रवेश प्रसाद नालंदा एपीएचसी लखनपुर तारापुर 04. अशोक कुमार सिंह राम कृपाल सिंह नालंदा एपीएचसी बढ़ौना ह. खड़गपुर 05. विवेकानंद सिंह राम कृष्ण प्रसाद नालंदा एपीएचसी पहाड़पुर ह. खड़गपुर 06. मुकेश कुमार नवल प्रसाद यादव नालंदा एपीएचसी दुर्गापुर संग्रामपुर 07. रूपक कुमार जुगेश्वर प्रसाद नालंदा एपीएचसी रामपुर संग्रामपुर 08. शिव शंकर कुमार कुमार विरेंद्र पटना एपीएचसी प्रसंडो, हवेली खड़गपुर।
बाइट : विनोद कुमार सिन्हा सिविल सर्जन




