ठगी गिरोह के सरगना को औरंगाबाद पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार!

SHARE:

: धीरेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट-

आज औरंगाबाद के साइबर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ठगी गिरोह के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

आज औरंगाबाद साइबर थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जो ठगी की गिरोह के मास्टरमाइंड को पटना से धर दबोचा है

मामले की जानकारी देते हुए औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम जी मेश्राम ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सात मई को शिवशंकर कुमार के खाते से एक फर्जी चेक के माध्यम से 92000 रूपये की निकासी कर लिया गया था जिसको लेकर पीड़िता ने औरंगाबाद साइबर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी , जिसको लेकर एक टीम की गठन करते हुए वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान शुरू किया गया जिसके दौरान पटना से मुजाहिद वारसी को गिरफ्तार किया गया है जो नालंदा जिले के इस्लामपुर के निवासी बताया जा रहा हैं जिसके पास से ठगी करने का भरी मात्रा में उपकरण बरामद किया गया है पूछताछ के दौरान उसने अन्य पांच लोगों का भी नाम उजागर किया है जिसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

बाइट:-सपन्ना जी मेश्राम पुलिस कप्तान औरंगाबाद

Join us on:

Leave a Comment