रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
बिहार/मुजफ्फरपुर
पांचवें व छठे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए तिरहुत में ताकत झोंकेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 13 मई को पताही हवाई अड्डा के मैदान में सभा होगी। वहीं 16 मई को गृह मंत्री अमित शाह का मुजफ्फरपुर में रोड शो होगा। विदित हो कि प्रधानमंत्री की सभा मोतीपुर चीनी मिल के मैदान में प्रस्तावित थी। इसे बदलकर पताही हवाई अड्डा का मैदान किया गया है। माना जा रहा है कि यहां से मुजफ्फरपुर के साथ वैशाली लोकसभा को भी वह साधेंगे। भाजपा नेता त्रिविक्रम सिंह इसके प्रभारी बनाए गए हैं। दूसरी और गृहमंत्री अमित शाह मुजफ्फरपुर में रोड शो करेंगे। अभी रूट तय नहीं हुआ है। शहर में भाजपा के केंद्र स्तर के नेता का रोड शो नहीं हुआ था। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का रोड शो जरूर होता था। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा गृह मंत्री के रोड शो का रूट एक-दो दिन में तय कर लिया जाएगा।




