जहानाबाद से आशुतोष कुमार समेत 5 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र का चुनाव अंतिम चरण में होना है। जिसे लेकर आज से नामांकन प्रारंभ हो गया है। नामांकन के पहले दिन भूमिहार नेता आशुतोष कुमार समेत पांच प्रत्याशियों ने अपना नामजदगी का पर्चा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाअधिकारी के समक्ष दाखिल किया। इस मौके पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था समाहरनालय के आसपास की गई थी। नामांकन दाखिल करने अपने समर्थकों के साथ पहुंचे भूमिहार समाज के चर्चित नेता आशुतोष कुमार ने कहा कि जहानाबाद के लोगों ने अगर मुझे सेवा करने का मौका दिया तो जिले के लोगों का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सांसद जहानाबाद के मतदाताओं से दूर रहने का कार्य किया है और दूसरे दल के जो प्रत्याशी हैं उनके बारे में सभी लोग जानते हैं ।उन्होंने कहा कि मैं चुनाव जीतने के लिए आया हूं ।मुझे हर जाति धर्म के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है नामांकन दाखिल करने के प्रथम दिन आज आशुतोष कुमार के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी मंजय कुमार अनीता देवी संजय यादव उमा शंकर वर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उमाशंकर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं के साथ-साथ युवा वर्ग के लिए मैं हमेशा लड़ाई लड़ता रहा हूं अगर मुझे सेवा करने का मौका मिला तो छात्र-छात्राओं एवं युवा वर्ग को उनका सही अधिकार दिलाने का कार्य करूंगा।

बाईट आशुतोष कुमार निर्दलीय प्रत्याशी।
बाईट उमाशंकर वर्मा निर्दलीय प्रत्याशी

Join us on:

Leave a Comment