आरक्षण विरोधी ठगबंधन, तुष्टिकरण के झंडाबरदार, परिवारवाद के पोषक को जनता करेगी पूरी विदाई : सम्राट चौधरी₹

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद!

देश और बिहार के लिए मोदी जरूरी : सम्राट चौधरी --------------------------------------------------

पटना, 24 अप्रैल । बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज कहा कि इस लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता आरक्षण विरोधी ठगबंधन, तुष्टिकरण के झंडाबरदार, परिवारवाद के पोषको को पूरी तरह विदाई कर देगी। उन्होंने कहा कि बिहार और देश अब पीछे लौटना नहीं चाहता है।

मां सीता की प्राकट्य स्थली, मिथिला क्षेत्र, विद्यापति की पुण्य भूमि, झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आयोजित भव्य जनसभा को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी के साथ एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि देश में गरीबी हटाने के नारे खूब लगे , लेकिन गरीबी नहीं हटी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गरीबों का कल्याण करने में जुटे हैं।

श्री चौधरी ने भरोसा जताते हुए कहा कि एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार श्री रामप्रीत मंडल जी को झंझारपुर की जनता भारी मतों से जिताकर आदरणीय पीएम मोदी जी को मजबूत करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 80 करोड़ गरीबों को प्रति माह प्रति व्यक्ति 5 किलो निःशुल्क अनाज मुहैया करवाया है। पिछले 10 सालों में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीबों के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाने का काम किया है।

उप मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब आपका आशीर्वाद मिला और पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तब प्रभु श्रीराम भी 500 साल के बाद भव्य मंदिर में प्रवेश कर गए। उन्होंने कहा कि जब आपका आशीर्वाद मिला तो कश्मीर से धारा 370 कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह पूरा करती है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब तुष्टिकरण की राजनीति को पहचान चुकी है । उन्होंने झंझारपुर की जनता को सचेत करते हुए कहा कि वह किसी के बातों में नहीं बहकेगी, क्योंकि देश और बिहार के लिए मोदी जी जरूरी हैं।

Join us on:

Leave a Comment