रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार
कहते हैं मां की डांट फटकार बच्चों को अच्छी राह दिखाता है लेकिन आज के परिवेश में परिजनों के द्वारा बच्चों को डांट फटकार करना उनके लिए महंगा पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही मामला नालंदा जिले के तेलमर थाना क्षेत्र के सोराडीह गांव की है, जहां पढ़ाई लिखाई को लेकर अपने मां के द्वारा अपने ही बच्चे को डांटना उनके लिए महंगा पड़ गया। दरअसल आठवीं क्लास की छात्रा स्वीटी कुमारी पिछले आठ सालों से पटना जिला में रहकर अपने नानी के यहां पढ़ाई कर रही थी। छुट्टियों में वह अपने गांव आई हुई थी जिसमें उसके मां के द्वारा पढ़ाई लिखाई को लेकर डांट फटकार किया गया। इसी डांट फटकार से गुस्साए आठवीं क्लास की स्वीटी कुमारी ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। स्वीटी कुमारी ने घटना को उसे वक्त अंजाम दिया जब उसके घर में कोई भी मौजूद नहीं था। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
बाइट।मृतका के नाना
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




