रिपोर्ट- प्रमोद कुमार!
मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन।
सीवान-आज समग्र स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर वी०एम० उच्च विद्यालय-सह-इण्टर कॉलेज सिवान के प्रागंण में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी सिवान के नेतृत्व में स्वाभिमान कार्यक्रम (मजदूर एवं कमजोर वर्ग को समर्पित) का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी सिवान द्वारा मतदान के प्रति जागरूकता हेतु शपथ दिलायी गयी। इस कड़ी में नये मतदाताओं के साथ-साथ PwDs मतदाताओं ने भी साथी, सहेली, सारथी समूह एवं स्वाभिमान समूह बनाकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वीप लोगो, चलो सिवान करें मतदान पर आधारित बनायी गयी रंगोली एवं मतदान के प्रति प्रतिबद्धता एवं एकजुटता हेतु बनायी गयी मानव श्रृंखला (मजदूर, महिला एवं स्काउट एण्ड गाईड समूह द्वारा) आकर्षण का केन्द्र बना रहा। अपने संबोधन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी सिवान ने उपस्थित जनसमूह से अपील किया कि 25 मई 2024 को आपसभी अनिवार्य रूप से स्वयं मतदान करें तथा अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी मतदान करने हेतु प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर अपर समाहर्ता सिवान, उप विकास आयुक्त सिवान, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कोषांग सिवान, जिला आईकन हैण्डबॉल की अंतरराष्ट्रीय खिलाडी सुश्री खुशबू, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सिवान, अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा सिवान, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी सिवान, उप निर्वाचन पदाधिकारी सिवान, नजारत उप समाहर्ता सिवान, डी०पी०ओ० आई०सी०डी०एस०-सह-नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सिवान, जिला शिक्षा पदाधिकारी सिवान, जिला योजना पदाधिकारी सिवान, विकास कुमार वरीय उप समाहर्ता सिवान, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई सिवान एवं सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा कोषांग सीवान उपस्थित रहे।