लोकसभा 2024 का आम चुनाव और चुनावी बांड का गोरखधंधा’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद के निजी हॉल में ‘लोकसभा 2024 का आम चुनाव और चुनावी बांड का गोरखधंधा’ विषय पर एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन की गई, जिसकी अध्यक्षता जनमुक्ति आंदोलन के महासचिव हरि लाल प्रसाद ने की एवं जिसका संचालन नफरत छोड़ो दिल को जोड़ो फ्रंट के उपाध्यक्ष डॉ रविकांत कुमार ने की। इस कार्यक्रम का आयोजन जनमुक्ति आंदोलन, आसा एवं नफरत छोड़ो दिल को जोड़ो फ्रंट के द्वारा किया गया।

इस मौके पर आए हुए वक्ताओं में जनमुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी, जनमुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिक्षाविद अनिल कुमार राय जी, राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण मिश्रा जी, सामाजिक कार्यकर्ता अक्षय कुमार जी ने इस विषय पर विस्तार से बातें रखीं। आए हुए अनेक जगहों से सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच बातें रखीं। वक्ताओं ने कहा कि सत्ताधारी एवं विपक्षी पार्टियों बॉण्ड के माध्यम से जो चंदा ले रही है वह इस देश एवं राज्यों के जनमानस को सबसे बड़ा खतरा है। इलेक्टोरल बॉण्ड के माध्यम से लिए गए चंदा को केंद्र सरकार आम जनता को नहीं जानने देना चाहती है कि उसके द्वारा चुनी हुई सरकार नाजायज़ फ़ायदा पहुँचाकर या भय दिखाकर बॉण्डों के माध्यम से अरबों रुपये वसूल करती है। बिहार राज्य में जो सरकार सत्ता में वर्तमान में है उसका कहना है कि 10 करोड़ रूपया उनको चंदा मिला लेकिन उन्हें पता नहीं कि किस व्यक्ति ने यह चंदा हमें दिया । बहुत ही आश्चर्य की बात है कि पाकिस्तान की कंपनियों से केंद्र सरकार इलेक्टोरल बॉण्ड के नाम पर चंदा ले रही है और हमें यह बताती है कि पाकिस्तान से हमें नफरत करनी है । बीफ कंपनियों से यहां की केंद्र सरकार सबसे मोटा चंदा लिया और आम जनता को गांव हमारी माता है का पाठ पढ़ाती है। जन्म मुक्ति आंदोलन एवं फ्रंट आम जनता को यह बता लाना चाहती है कि ऐसी पार्टियों जो इलेक्टरल बॉन्ड के माध्यम से काफी चंदा उगाही कर आम जनमानस को नुकसान पहुंचा रही है मतदान करने से पहले एक बार अपने विवेक से काम लें इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया एवं जन्म मुक्ति आंदोलन के युवा के अध्यक्ष सुनील कुमार महिला मोर्चा के अध्यक्ष नाजनी परवीन जन्म मुक्ति आंदोलन के उपाध्यक्ष संत प्रसाद ने भी अपने बातें रखी

Join us on:

Leave a Comment