मधुबनी भाजपा ने साफ सफाई कर मनाया पार्टी का स्थापना दिवस!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में पाट्री का स्थापना दिवस पर जिला अध्यक्ष शंकर झा ने कहा, दुनिया के सबसे बड़े एवं सबसे सुसंस्कृतीक- संस्कारी व लोकतांत्रिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्यालय स्थित नए एवं पुराने कार्यालय पर साफ-सफाई एवं पार्टी का ध्वज लगाकर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शंकर झा ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, मनोहर पारिकर जैसे दिवंगत नेताओं को याद किया और बताया कि यह वैसे महापुरुष थे जिन्होंने देश को लूटने वाली कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध अपना एक संगठन तैयार किया जो संगठन आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। दुनिया के सबसे बड़े नेता नरेंद्र मोदी जिनके नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और इस बार के लोकसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी एनडीए की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी सुनील मिश्रा, सुबोध चौधरी, मनोज कुमार मुन्ना, अशोक राम, राजीव झा के साथ ही कय लोग शामिल हुए। पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर पूरे मधुबनी जिले में हजारों स्थानो पर बूथ अध्यक्षों ने अपने-अपने बूथों पर अपने-अपने आवास पर और सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने आवास पर पार्टी का झंडा लगाकर व सफाई अभियान चला कर, फल वितरण कर, सांगठनिक बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्दे पर चर्चा किया। वही जगह-जगह लाभार्थियों से संपर्क कर स्थापना दिवस मनाया कार्यक्रम मनाया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें