कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। जिले के विभिन्न मस्जिदों में रमजान के आखिरी जुमे के अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा की गई.रमजान के आखिरी जुमे पर मस्जिदों में अलविदा की नमाज पढने के लिए भीड़ उमड़ पढी.नमाज अदा कर अमन चैन खुशहाली की दुआ की रमज़ान महीने के आखिरी अलविदा की नमाज पढ़ने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पढी.नमाज पढने पहुंचे लोगों के चेहरों पर उत्साह साफ झलक रहा था.नमाज अदा कर लोगों ने आपसी भाईचारा मुल्क में अमन चैन की दुआ मागी. अलविदा जुम्मा को लेकर भभुआ शहर एवं जिले के विभिन्न मस्जिदों में विशेष इंतजाम किया गया था। इस दौरान भभुआ, मोहनिया, कुदरा, भगवानपुर, चैनपुर-हाटा, दुर्गावती, रामगढ़, चांद सहित अन्य प्रखंडों के मस्जिदों मे नमाज अदा की गई.नमाज अदा कर खुशहाली की दुआ की. नमाज शुरू होने से पहले ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में पहुंचने लगे थे। सभी मस्जिदों में निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई। जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमन चैन और आपसी भाईचारा की दुआ मांगी।




