रिपोर्ट- प्रशांत कुमार!
बेगूसराय में लगातार घट रही आपराधिक घटनाओं के बीच बेगूसराय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जहां पुलिस ने एचडीएफसी बैंक डकैती के मामले में 3 लाख रुपए का कुख्यात इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बताते चले की बेगूसराय जिला के नगर थाना अंतर्गत एचडीफसी बैंक के हर-हर महादेव चौक शाखा में हुई दिनदहाड़े डकैती मामले में पुलिस ने 3 लाख का ईनामी अपराधी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।बैंक लूट की इस घटना को 5 अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने मैन्युअल इनपुट के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी करने में कामयाबी पाई।इनके पास से पुलिस ने लूट की रूपया एक लाख नगद समेत लूट में प्रयुक्त एक पिस्टल एवं दो देशी कट्टा और एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।
भी.ओ.-बेगूसराय की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एचडीएफसी बैंक लूट मामले का उद्भेदन किया है । साथ ही साथ लूट की घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया है । बेगूसराय एसपी मनीष ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार एवं कैश भी बरामद कर लिया है । 21 मार्च को दिनदहाड़े बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक के समीप एचडीएफसी बैंक की शाखा में अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था जिसमें सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। घटना के वक्त पांच अपराधियों के संलिप्तता की बात बताई जा रही थी एवं 16 लख रुपए लूट की बात पुलिस के द्वारा बताई गई थी। बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया कि घटना के बाद ही पुलिस ने बैंक लूट की घटना को चुनौती पूर्वक लेते हुए एक टीम का गठन किया एवं वैज्ञानिक तरीके से मामले का अनुसंधान शुरू किया। धीरे-धीरे करियां जुड़ती चली गई और घटना में संलिप्त तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । घटना में संलिप्त समस्तीपुर जिले के कुख्यात 3 लाख का इनामी अपराधी रवि रंजन तथा नीतीश एवं बेगूसराय जिले के भगवानपुर का रहने वाला एक अन्य अपराधी शामिल है । बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया कि इन तीनों का काफी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और देश के विभिन्न हिस्सों में हुई बैंक लूट की घटनाओं एवं अन्य आपराधिक मामलों में इनकी संलिप्तता सामने आई है । इनमें दो अपराधियों का अंतर राज्ययिये अपराधीक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस ने एचडीएफसी बैंक लूट मामले में एक लाख नगद समेत घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल एवं देसी कट्टा को भी बरामद कर लिया है ।पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है ।
बाइट – मनीष – एसपी बेगूसराय




