बेगूसराय बखरी अनुमंडल स्तरीय मैट्रिक परीक्षा में टॉपर बने कई छात्र और छात्राएं

SHARE:

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगूसराय बखरी प्रखण्ड में मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी जारी होने के बाद क्षेत्र में कई छात्रों ने अनुमंडल स्तर पर टॉपर किया है। अनुमंडल स्तरीय मैट्रिक परीक्षा टॉपर के सूची में अपना नाम दर्ज कराकर नाम रोशन करने का काम किया है। जिसमें बखरी प्रखण्ड के मोहनपुर निवासी परदेशी महतों व राजमणि देवी की पुत्री बिंदिया कुमारी ने 500 में 468, इसी गांव के संजय सिंह व रवीना देवी के पुत्र सत्यवीर कुमार ने 454 तथा चकहमीद निवासी मनोज कुमार की पुत्री अंजू भारती 460, इसी गांव के मो आरिफ हुसैन के पुत्र मो फैसल 454 अंक लाकर अनुमंडल टॉपर की सूची में अपना नाम शामिल करा लिया है.बखरी अनुमंडल टॉपर सूची में शामिल बिंदिया कुमारी तथा सत्यवीर कुमार उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर तथा रामानुजन कोचिंग गंगरहों के छात्र हैं। वही अंजू भारती और मो फैसल उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकहमीद के अलावा स्थानीय आइडियल कोचिंग में भी पढ़ाई करता था.इसके अलावा मोहनपुर के नवीन सिंह व पिंकी देवी के पुत्र स्लोक कुमार ने 430,चकहमीद के अमृत राज 419,संतोष कुमार 415,बृजेश कुमार 412 अंक प्राप्त किए हैं.इधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बखरी के छात्र गोविंद शर्मा ने 445,दीपांशु कुमार ने 434,आरके हाईस्कूल कुम्हारसों के छात्र 424,प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बखरी की छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने 405 अंक लाकर क्षेत्र और कोचिंग संस्थान टीचिंग सेंटर को भी गौरवान्वित किया है.वही आदर्श कोचिंग सेंटर में अध्ययनरत छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने 425 एवं मीनू कुमारी ने 407 अंक लाकर अपने कोचिंग का नाम रौशन किया है.वही अपने विद्यालय के छात्रों का अनुमंडल स्तर पर बढ़िया नंबर लाने पर यूएमएस मोहनपुर के एचएम कुमारी प्रतिमा सिंह,शिक्षक शुनमुन कुमार,संतोष सावन,भोला चौधरी और काजल सुमन ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है।

Join us on:

Leave a Comment