दो पक्ष में विवाद, चली गोली,12 वर्षीय बच्ची जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क

:नूरसराय थाना इलाके के हेगनपुरा गांव में दो पक्षों के बीच पूर्व के विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में एक 12 वर्षीय बच्ची को गोली लग गई ।जख्मी अनिल कुमार की 12 वर्षिया पुत्री अंजली कुमारी है।
परिजन ने बताया कि देर शाम गांव के ही दो पक्षों के बीच पूर्व के विवाद को गोली बारी होने लगी गोलीबारी की आवाज सुन बच्ची घर के दरवाजे के पास खड़ी थी इसी दौरान उसे पैर में गोली लग गई । जख्मी बच्ची को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी के दौरान बच्ची को गोली लगी है। पुलिस गांव में कैंप कर रही है । सभी आरोपित गांव छोड़कर फरार है।

बाइट।परिजन

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment