औरंगाबाद से राजद उम्मीदवार अभय कुशवाहा ने दाखिल किया नामांकन!

SHARE:

:- धीरेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट!

लोक सभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण की मतदान को लेकर आज नामांकन की अंतिम दिन राजद पार्टी के प्रत्यासी अभय कुशवाहा ने आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के पास दाखिल किया ,पर्चा दाखिल करने के उपरांत उन्होंने एक जन सभा को भी सम्बोधन किया उन्होंने अपने संबोधन के दौरान लोगो से अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया है ,उन्हों ने कहा कि हम किसी को छेड़ते नही है ,और अगर हमे कोई छेड़ता है तो हम उसे छोड़ते नही है,उन्हों ने यह भी कहा है की यह अपार जन सैलाब जीत की प्रतीक है , जितनी भारी संख्या में आज लोग मेरे नामांकन में उपस्थित हुए है मैं इसके लिए उनका शुक्रगुजार हूं ,हल्ला की अपने एकत्रित भीड़ का पोल भी खोल दिया कहा की इस भीड़ में सासाराम गया जमुई अरवल जहानाबाद तथा अन्य जिला से भी मेरे साथी आए हुए है ,इससे आप खुद अंदाजा लगा सकते है की यह भीड़ की राज क्या था

उन्हों ने अपने क्रांतिकारी साथियों से यह अपील किया है की मेरे इस आवाज को जन जन तक पहुंचने का कार्य करेंगे।

बाइट:- अभय कुशवाहा राजद प्रत्यासी संसदीय क्षेत्र औरंगाबाद

Join us on:

Leave a Comment