रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के रहिका थाना पुलिस ने मारपीट मामले में दर्ज प्राथमिकी के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित थाना में गांव सप्ता के अजय शर्मा ने आवेदन देते हुए आरोप लगाया है कि उनके घर में घुसकर गाली- गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दिया गया। वही इस बात को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिस मामले मे थाना क्षेत्र स्थित सप्ता गांव के लाल बाबू शाह का पुत्र विक्रम कुमार आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी विक्रम कुमार को गांव से गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत रहिका थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया है कि प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। वही थाना में दर्ज प्राथमिकी के अन्य नामजद अभियुक्त गिरफ्तारी के डर से भागे फिर रहा है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयास जारी हैं। जल्द ही अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेने के लिए व्यवहार न्यायालय मधुबनी भेज दिया गया।




