बेतिया: पिस्टल के साथ दो अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – जितेंद्र गुप्ता!

बेतिया: पिस्टल के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी।

बेतिया से बड़ी खबर आ रही है. जहां पुलिस ने एक पिस्तौल के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. बेतिया सदर एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार सभी अपराधी मुफस्सिल थाना क्षेत्र बरवत प्रसराईन के रहने वाले हैं।

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. जहां शहर में वाहन चोरी और अपराधिक घटनाओं के रोकथाम के लिए बेतिया सदर एसडीपीओ विवेक दीप के नेतृत्व में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष के साथ एक टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही थी. इसी दौरान बरबरवत प्रसराईन से बेलदारी जाने वाली सड़क से एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर आ रहे थे. तभी पुलिस गश्ती गाड़ी को देखकर वह भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया. इस दौरान एक युवक बाइक से कूद कर भाग गया. जबकि दो युवक को पुलिस ने दबोच लिया. पकड़े गए दोनों युवकों की जब तलाशी ली गई तो उनके पास से एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन बरामद हुआ. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और मोटरसाइकिल भी जप्त कर दोनों को थाने ले आई. गिरफ्तार दोनों अपराधियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र बरवत प्रसराईन वार्ड नंबर- 37 निवासी गौरीशंकर यादव के पुत्र रंजीत कुमार उम्र 20 वर्ष और नथु साह के पुत्र आकाश कुमार उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है।

बेतिया सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी और अपराधी घटनाओं के रोकथाम के लिए एक टीम गठित की गई है. इसी दौरान गस्ती गाड़ी को देख एक बाइक पर सवार तीन युवक भागने लगे. इस दौरान पुलिस ने पीछा कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. जिनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं. जबकि एक फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है. जल्दी उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी. गिरफ्तार सभी आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

बाइट- विवेक दीप, सदर एसडीपीओ, बेतिया

Join us on:

Leave a Comment