रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा :
मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरी थाना क्षेत्र में अहले सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमे कई लोगो की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण के चकिया से एक बारात में शामिल होकर सभी बोलोरो गाड़ी में सवार होकर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उक्त बलोरो को जबरदस्त टक्कर मार दी, दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, आनन फानन स्थानीय लोगों ने घायल सभी व्यक्ति को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं अब तक इस भीषण सड़क हादसे में मौत का आंकड़ा पांच तक पहुंच गया है. वहीं कई लोग अभी भी गंभीर बताई जा रहे है, जिनका इलाज चल रहा है. वही इस घटना के बाद परिजनो के बिच चीख पुकार मची हुई है. वही पुरे मामले में स्थानीय पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.




