शिक्षिका के बेवफा होने के मामले में आया नया मोड़, पति पर प्रताड़ना का आरोप!

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

स्टोरी :- बीपीएससी शिक्षिका के बेवफा होने के मामले में आया नया मोड़।शिक्षिका अपने पती होमगार्ड जवान पर शराब पीकर मारपीट करने का लगाया आरोप।

एंकर :- ख़बर बिहार के सहरसा से है जहां दरभंगा उत्पाद विभाग में कार्यरत होमगार्ड के जवान अनील कुमार पर बीपीएससी पास पत्नी अन्नु प्रिया ने शराब पीने,बेचने सहित मारपीट करने से मना करने पर मारपीट का आरोप लगाई है वहीं उत्पाद विभाग के होमगार्ड जबान ने अपने पत्नी पर बेवफा होने का आरोप लगाया है। इतना ही नही दुसरे के साथ संबंध होने का भी आरोप लगाया है।और पत्नी सहित अपने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि शराब की बोतल के साथ होमगार्ड जबान का फोटो भी सामने आया है
इस बाबत पीड़ित बीपीएससी पास शिक्षिका अन्नु प्रिया की माने तो उसके पति दरभंगा उत्पाद विभाग में कार्यरत है। वो काफी शराब पीते है और जब कभी घर आते है तो दो तीन बैग शराब दरभंगा से लेकर आते है। जो पीते भी है और बेचते भी है जब कभी इस बात को लेकर मना करते हैं तो मेरे साथ मारपीट की घटना करते है और मायके वालों से पांच लाख रुपया लाने को कहते है। इतना ही नही न्यायालय में मारपीट का मामला भी दर्ज करने की बात कहती है। और अपने पति के द्वारा शराब के साथ फोटो भी व्हाट्सएप पर भेजने की बात कहती है।

BYTE :- पीड़ित बीपीएससी पास शिक्षिका अन्नु प्रिया।

Join us on:

Leave a Comment