रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक जिला कमेटी की बैठक जिला महासचिव के भाई की अचानक मौत की सूचना के बाद बिच में ही रोक दी गई
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक जिला कमेटी मधुबनी की बैठक मधुबनी नगर मुख्यालय स्थित खादी भंडार परिसर मे पुरानी ऐलाईसी ऑफिस के प्रांगण में आयोजित किया गया। जहां उपस्थित जिला कमेटी के सदस्यों के बिच विषय बिंदु पर चर्चा किया जाना था। लेकिन जिला महासचिव कॉमरेड अनिल कुमार सिंह के भाई की अकास्मिक मृत्यु हो जाने की अचानक से मिली जानकारी के बाद बैठक को प्रारंभ होने के साथ ही तत्काल रोक दीया गया। वही बैठक आगामी 13 मार्च 2024 को दुबारा से किए जाने का निर्णय किया गया। बैठक में उपस्थित ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला अध्यक्ष कामरेड नवल किशोर यादव, जिला कोषाध्यक्ष बेचन राम, उपाध्यक्ष गणेश यादव ,पंचू पासवान, लाल कुमार राम, राजेंद्र चौपाल ,गुड्डू मंडल, संतोष शाह सहित कई लोग उपस्थित थे। सबों ने मृतक के सोक संतप्त परिवार के प्रती सहानुभूति व्यक्त करते हुए। मृतक की आत्मा को शांति के लिए लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।




