रिपोर्ट- निभाष मोदी!
शादी की खुशी गम में हुई तब्दील, शॉर्ट सर्किट से आधा दर्जन घर हुआ खाक, लड़का तथा लड़की की शादी के लिए रखें जेवर एवं पैसे हुए राख
ग्रामीणों ने कहा स्थानीय विधायक गोपाल मंडल सिर्फ चुनाव के समय ही हमलोगों के गांव आते हैं
भागलपुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर नवगछिया के इस्माइलपुर प्रखंड क्षेत्र में सुबह आग लग गई आग की खबर ग्रामीणों में फैलते ही ग्रामीणों में कोहराम मच गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को इस घटना की सूचना दी गई ,नजदीक में थाना होने की वजह से थाना भी मौके पर पहुंची, मौके पर ग्रामीण एवं थाने की पुलिसकर्मी ने आग पर काबू पाना चाहा लेकिन हवा चलने के कारण आग की लपटे काफी तेज थी,
कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची.।
बता दे कि गांव में शादी को लेकर जोरो जोरो से तैयारी हो रही थी परिवार में ही दो-दो शादियां थी. पीड़ित पक्ष बता रहा है कि दो दिन बाद ही उसकी बेटी एवं उसके भाई के बेटे की शादी थी लगभग पूरी तैयारी कर ली गई थी शादी के लिए जेवरात एवं अन्य सामग्री राशन की भी खरीदारी हो चुकी थी आमंत्रण पत्र बट चुके थे लेकिन अब यह खुशी गम में तब्दील हो गई।
वही पीड़ित लड़की के दादी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है कि अब हमारी पोती की शादी कैसे होगी पूरी तैयारी हो चुकी थी दोनों परिवारों को मिलाकर 5 लाख से अधिक रुपए की क्षति हुई है.
वही मौके पर दमकल कर्मी की गाड़ियां एवं स्थानीय इस्माइलपुर थाना एवं ग्रामीणों ने घंटों मसक्कत् के बाद आग पर काबू पाया।
मौके पर एबीपी की टीम जब पहुंची तो ग्रामीणों ने आग पर तब तक काबू कर लिया था.एबीपी से स्थानीय सरपंच मुरली राय ने बताया कि इस्माइलपुर प्रखंड में रोड की स्थिति काफी देनी है यहां हर साल इस मौसम में आग लग जाती है और दमकल की गाड़ियां पहुंचने में काफी मशक्कत करना पड़ता है बीते वर्ष भी आग लगी थी और उसमें करीब आधा दर्जन घर जल गया था वही मुआवजे के नाम पर खानापूर्ति करते हुए अंचलाधकारी महोदय ने 11 हजार रुपये देकर मामले को शांत करवाया था..
वहीं प्रखंड के जिला परिषद में बताया कि वह कई बार अपनी सड़क को लेकर मांगों को धरने पर बैठ चुके हैं लेकिन किसी न किसी बहाने से धरना को समाप्त करवा दिया जाता है और बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का हवाला देकर मामले को शांत करवा दिया जाता है. इस क्षेत्र में सरकार की नजर सिर्फ चुनाव के दौरान ही आती है सड़क को सिर्फ चुनावी मुद्दे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.
वही पीड़ित परिवार की पहचान चमकलाल मंडल, रूपन मंडल ,मकून मंडल , गुलाबी मंडल एवं अन्य स्थानीय दुकानदारों के ही दुकान भी जले हैं.
वही शादी के घर में पीड़ित महिलाओं का परिवार रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है, वही ग्रामीणों से बातचीत करने के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय विधायक जदयू के गोपाल मंडल सिर्फ चुनाव के दौरान आते हैं और इस्माइलपुर प्रखंड को चुनावी मुद्दे के रूप में इस्तेमाल करते हैं।




