रिपोर्ट – निभाष मोदी!
महाशिवरात्रि के दिन अजगैविनाथ मंदिर में लाखों शिव भक्तों ने बाबा भोलेनाथ मईया पार्वती की की पूजा अर्चना
अजगैविनाथ मंदिर सहित पुरा शहर हर हर महादेव, बोल बम के जयकारों से हुए गुंजयमान
भागलपुर सुलतानगंज के अजगैविनाथ धाम में महाशिवरात्रि को लेकर बिहार व झारखंड के लाखों शिव भक्तों ने लगाई उत्तरवाहनी गंगा में डुबकी| बताते चले कि महाशिवरात्रि के दिन हर वर्ष की भार्ती इस वर्ष भी बिहार व झारखंड के शिव भक्त अजगैविनाथ के उत्तरवाहनी गंगा में डुबकी लगाकर अजगैविनाथ मंदिर के परिसर में बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग में जल चढाते हुए मईया पार्वती के प्रतिमा में जल चढाकर अपने जीवन में सुख शांति की कामना करते हैं, इसको लेकर शिव भक्तों में काफी उत्साह देखी जा रहीं हैं, साथ ही हजारों कांवरिया महाशिवरात्रि के दिन उत्तरवाहनी गंगा में डुबकी लगाकर बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हुए देवघर स्थीत बैधनाथ धाम पैदल कांवर लेकर व वाहन से बोल बम के नारे हर हर महादेव के साथ रवाना हुए| वही अजगैविनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि शिव भक्तों की काफी भीड़ मंदिर परिसर में है इसके लिए प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था अच्छी की गई है इस बार मंदिर परिसर में भीड़ अधिक होने पर सैफ के जवानों को खास तौर पर लगाया गया है| शिव भक्त महिलाओं ने बताया कि आज हमारे बाबा भोलेनाथ का विवाह का दिन है आज का त्यौहार बाबा भोलेनाथ, मईया पार्वती का पुजा पाठ कर काफी उत्साह के साथ मनाते है| वही नगर परिषद के सफाई निरक्षक ने बताया कि नगर परिषद के द्वारा गंगा घाट में बेरिकेटिंग, मंदिर सहित पुरे शहर में साफ सफाई युद्ध स्तर से किया गया है| इस दौरान काफी संख्या में शिव भक्त मौजूद थे|




