रेल हादसा से बाल बाल बची दानापुर जयनगर इंटरसिटी ट्रेन!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी रेलवे स्टेशन पहुंते ही इंटरसिटी ट्रेन में सफर कर रहे यात्री में चीख पुकार मच गई। जैसे ही दानापुर से जयनगर जा रही इंटरसिटी 05536 ट्रेन मधुबनी रेलवे स्टेशन पर 9 बज कर 8 मिनट पर पहुंची ट्रेन के चालक और गार्ड का नजर चक्के से उठ रही तेज धूंआ पर परा। जैसे ही ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को ट्रेन में आग लग जाने की बात का पता चला लोगों में अफरा तफरी का माहोल उत्पन्न हो गया। स्टेशन पर कुछ देर के लिए चीख पुकार मच गई। बिना देर किए रेल प्रशासन के द्वारा ट्रेन से सफर कर रहे सभी यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से उतरा गया और कैरेज स्टाफों के द्वारा ट्रेन में आइ खराबी को ठिक करने को लेकर सतर्कता दिखाते हुए लगभग 40 मिनट मशक्कत करने के बाद आए खराबी को ठीक कर दिया गया। दुबारा से यात्रियों को ट्रेन में बिठाया गया। फिर जा कर 40 मिनट देर से इंटरसिटी ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया जा सका। गनीमत की बात रही की स्टेशन पर खरी ट्रेन में लगी आग पर रेल कर्मी की नजर समय से परा। अन्यथा बरे हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस संबंध मे स्टेशन अधीक्षक से बात करने पर उन्होंने बताया है कि ट्रेन में खराबी आई थी। उसे ठिक कर विलंब से दुबारा गंतव्य के लिए स्टेशन से ट्रेन प्रस्थान कर गई है। इस दौरान दानापुर जयनगर इंटरसिटी मधुबनी स्टेशन पर 40 से 45 मिनट तक खरी रही।

Join us on:

Leave a Comment