संगम संकुल संघ (सीएलएफ) में पहुंची जर्मनी की टीम!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी

आज दिनांक 7 मार्च 2024 को GIZ संस्था जर्मनी के प्रतिनिधियों ने मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड के संगम संकुल संघ का भ्रमण किया एवं जीविका दीदियों से विभिन्न विषयों पर संवाद किया। सामाजिक , आर्थिक एवं जीविकोपार्जन विषयो पर विस्तार से चर्चा की गई तथा दीदीयो ने अपने अनुभव साझा किए । सरकार के द्वारा चलाए गए योजनाएं एवं उनको समुदाय के बीच बेहतर तरीके से कैसे पहुंचाया जा सकता है उसके बारे में विस्तार से चर्चा हुई। प्राकृतिक एवं मानव आपदाओं से कैसे अपना और अपने समुदाय का बचाव किया जाएगा एवं सरकार के विभिन्न तंत्रों का इसमें क्या योगदान होगा । इस अवसर पर राज्य परियोजना प्रबंधक समाजिक विकास पुष्पेंद्र तिवारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा , प्रबंधक सामाजिक विकास जीविका तथा प्रशिक्षण अधिकारी जीविका पन्ना लाल एवं जीविका दीदियों उपस्थित रहीं।
उन्होंने जीविका की कार्यविधि, उसके तात्कालिक और दीर्घकालीन प्रभावों, संगम सी एल एफ के अभी तक के प्रमुख कार्य- चुनौतियों – रणनीति के साथ ही आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

Join us on:

Leave a Comment