संत फलहारी बाबा के 32वें पुण्यतिथि पर सतसंग सह भंडारा का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्टर — अजय कुमार झा!

मानव जीवन बहुत कठिनता के पश्चात मिलता है इसलिए मनुष्य को अपने जीवन मे भक्ति करना बहुत जरूरी — आचार्य विद्यानंद शास्त्री

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र स्थित ब्रह्ममोतरा गांव में स्वर्गीय संत फलहारी बाबा के 32 वें पुण्यतिथि पर कबीर विचार एक दिवसीय प्रवचन एवं सतसंग सह भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्दघाटन प्रवचन कर्ता समस्तीपुर रोसरा कुट्टी के महंत आचार्य विद्यानंद शास्त्री, महंत स्वरूपानंद साहेब एवं महंत डॉ सत्यप्रकाश साहेब ने फलाहारी बाबा के तैल्य चित्रों पर माल्यार्पण,कबीर के बंदगी एवं आरती के साथ किया। इस मौके पर संतो को संबोधित करते हुए आचार्य विद्यानंद शास्त्री ने कहा की फलाहारी साहेब एक अदुतीय संत थे। आगे उन्होंने कहा कि समाज से नीच उच का भेदभाव खत्म कर एक समरस समाज बनाने की सोच फलाहारी साहेब में थी। उनके आदर्श पर चलकर ही मानव का कल्याण कर सकते हैं। उन्होंने अपने अनुयायियों से कहा कि मानव जीवन बहुत कठिनता के पश्चात मिलता है।इसलिए मनुष्य को अपने जीवन मे भक्ति करना बहुत ही जरूरी है। कबीर के उपदेशों को अपनाकर ही मनुष्य के कुविचारों को खत्म कर सकते है। इसके लिए पहले अपने आप में सुधार करने की आवश्यकता उन्होंने बताई।आयोजित कार्यक्रम में ज़िले के नूरचक,जफरा,तेघरा, ककोरवा,चंद्रसेनपुर,मलंगीया सहित कई गांवों के संतो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ सत्यप्रकाश साहेब,सोभित यादव, सूर्यनारायण यादव,बालबोध साहेब,महेन्द्र साहेब,कामेश्वर साहेब,लखन दास, सुशील यादव,विजय यादव,संजय यादव, धर्मेंद्र यादव सहित सैकड़ों की संख्या में साधु महात्मा मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment