जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के प्रांगण में नौ मार्च को लगेगा कैम्प!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):

कैमूर। नोकरी ढूंढ रहे बेरोजगारों के लिए काम की खबर हैं। कैमूर में जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के प्रांगण में शनिवार 9 मार्च को जॉब कैंप का आयोजन होगा। आईसीआईसीआई अकादमी फॉर स्किल्स के तत्वावधान से यह आयोजन हो रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैंप में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन और बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी का पासपोर्ट अनिवार्य है। गौरतलब है कि नौ मार्च को जिले के आठवीं, दसवीं एवं 12वीं पास बेरोजगार युवकों के रोजगार के लिए जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र पर जॉब कैंप का आयोजन किया जाने वाला है। कैंप में जिले के 21 से 30 आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसको लेकर जिला नियोजन पदाधिकारी सोनू जायसवाल ने निर्देश जारी किया है।

Join us on:

Leave a Comment